फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शास्त्री नगर में मकान पर पथराव, मां ने बेटे को कमरे में बंद कर बचाई जान

Fri, 05 Apr 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के शास्त्री नगर में दो भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मकान पर पथराव कर गेट और खिड़की के शीशे तोड़ दिए। मां ने बेटे को कमरे में बंद कर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक और उसके भाई अरुण सहित 10-12 युवकों खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिड़ी गांव की महिला नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल परिवार सहित शास्त्री नगर स्थित पूर्व पार्षद नीलम पांचाल वाली गली में रहती है। उसका सबसे छोटा बेटा लोकेश उर्फ लोकी आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता है। लोकेश का 15 दिन पहले कॉलोनी के ही अभिषेक के साथ विवाद हो गया था। वीरवार को करीब एक बजे वह और उसका लोकेश घर पर थे। तभी अभिषेक व उसका भाई अरुण अपने साथ कई युवकों को लेकर आया और घर के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। उसने गेट बंद करना चाहा तो उसके साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही गेट को गिरा दिया। ईंट मारकर कमरे की खिड़की के शीशे तोड़ दिए। बरामदे में रखा फ्रिज गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोकेश को कमरे में छुपाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें