फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह बनी रही ठंडक, दोपहर में हो गई गर्माहट

Fri, 05 Apr 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05सीटीके07..शुक्रवार को सुबह के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गुरुवार देर रात में ही मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा चली। साथ ही बादलों ने भी डेरा जमाए रखा। इस कारण शुक्रवार सुबह 11 बजे तक मौसम में ठंडक बनी रही। धीरे-धीरे बादल छंटते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप खिली, जिसने गर्मी का एहसास कराया। इससे दिन और रात के तापमान में कुछ खास अंतर नहीं रहा।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी लगातार हो रही है। वहीं तेज धूप होने से लोग पसीने से तर-बतर भी हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से गर्मी और बढ़ेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।



शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्यिस रहा। अधिकतम तापमान में 0.5 तो वहीं न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा 22 से 25 किलोमीटर/घंटा के रफ्तार से चली। वहीं हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 मध्यम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में ऐसे बदलेगा तापमान
दिन माह न्यूनतम अधिकतम
06 अप्रैल
20.0
34.0
07 अप्रैल
20.0 35.0
08 अप्रैल
21.0
35.0
09 अप्रैल
21.0
35.0
10 अप्रैल
22.0
36.0
11 अप्रैल 22.0
36.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें