फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान; सैलजा व सुरजेवाला लड़े लोकसभा चुनाव, मेरा कोई इरादा नहीं

Tue, 26 Mar 2024 03:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा की प्रदेश सरकार कटाक्ष करते हुए कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा, प्रदेश की जनता सरकार ही बदल देगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है, जबकि वे और चौटाला भी तो पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, वे चाहे तो लोकसभा चुनाव लड़ें। मेरा कोई इरादा नहीं है। आगे विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं। दीपेंद्र रोहतक से चुनाव लड़ेगा। जल्द पार्टी प्रदेश में लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी। हुड्डा मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


हुड्डा ने भाजपा की प्रदेश सरकार कटाक्ष करते हुए कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा, प्रदेश की जनता सरकार ही बदल देगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है, जबकि वे और चौटाला भी तो पूर्व मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर हुड्डा ने कहा कि अदालत में ईडी को जवाब देना होगा, आखिर केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया। राजनीति से प्रेरित होकर किसी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। कंपनियों से चंदे के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कार्रवाई का डरा दिखाकर चंदा लेना गलत है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संतकुमार व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें