रोहतक। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि यूनियन की ओर से प्रदेश का सबसे बड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन 5 नवंबर को बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी (बीएमयू) में होगा।
शहर के सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में शुक्रवार को इसकी तैयारियों को लेकर सर्कल बैठक हुई। बताया गया कि बैठक में यूनियन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सुदीप दत्ता व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
सभी वक्ता केंद्र व राज्य सरकार के बिजली क्षेत्र के नीतिगत फैसलों की खामियों को उजागर करेंगे। देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि 18 नवंबर को प्रदेश के सभी सर्किलों में बैठक होगी। 26 नवंबर को पंचकूला में अतिरिक्त मुख्य सचिव व बिजली निगमों के मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन होगा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रस्तावित चुनाव में भी अग्रणी भूमिका होगी। सर्कल सचिव विकास दहिया व राज्य सचिव धर्मराज कुंडू ने कहा कि सम्मेलन से कर्मचारियों की मांगें जोर पकड़ेंगी।