स्टेट यूनिवर्सिटी आफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में डिग्री विवाद फिर गरमा गया है। सीएम विंडो से लेकर राज्यपाल तक गुहार लगा चुके छात्रों को जब उम्मीद की किरण नहीं दिखाई दी तो वे विरोध में उतर आए हैं
अब फाइन आर्ट के छात्रों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि जब तक जब तक मार्कशीट नहीं मिलेगी, कोई भी छात्र फीस नहीं भरेगा। हालांकि संस्थान प्रबंधन ने प्रोविजनल सर्टिफिकेट देकर विवाद थामने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी।
बता दें कि स्टेट यूनिवर्सिटी में 2011-12-13 बैच के फाइन आर्ट के छात्रों का डिग्री को लेकर विवाद चल रहा है। उस समय यह कोर्स एमडीयू के अधीन था। छात्र नवीन, अनिल, अनीता और नितिन ने बताया कि वे अपना कोर्स वर्क पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे। अब फाइन आर्ट के सभी छात्रों ने निर्णय लिया है कि जब तब उनकी मार्कशीट नहीं मिलेगी तब तक संस्थान की फीस जमा नहीं करेंगे। गौरतलब है कि छात्र कई बार विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।