रोहतक में मांगों को लेकर बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक डिपो परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने की और संचालन रोहित देशवाल ने किया। डिपो प्रधान ने बताया 13 मार्च को यूनियन की राज्यस्तरीय बैठक रोहतक में की जाएगी। इसमें सरकार की कर्मचारी और विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में करनाल और हिसार सेंट्रल वर्कशॉप बंद करने की योजना की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार मानी गईं मांगों को लागू न करके हर दिन कर्मचारी विरोधी नीतियों के आदेश दे रही है।
सुमेर सिवाच, जयकुंवार दहिया, सतबीर मुंढाल और नरेश सिवाच ने बताया कि यूनियन ने महाप्रबंधक को कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं के बारे में मांग पत्र दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है इलेक्ट्रिकल बसों को जनता के बीच वोट लेने के लिए लाया जा रहा है।
इस दौरान प्रदीप हुड्डा, बलजीत सिंह, राजीव और जयबीर फौजी मौजूद रहे।