फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फौगाट और संगीता शादी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आठवां फेरा लेगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। बेटियों को घर से बाहर निकालकर अखाड़े में उतार समाज की सोच बदलने वाले दंगल के रीयल हीरो महावीर फौगाट की बेटियों की शादी से बेटी बचाने का सामाजिक संदेश दिया जा रहा है। जिसके लिए बबीता फौगाट और संगीता फौगाट अपनी-अपनी शादी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आठवां फेरा लेगीं।
इससे पहले दंगल गर्ल गीता फौगाट और गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आठवां फेरा लिया था और अब उनकी बहन बबीता फौगाट एक दिसंबर को पहलवान विवेक सुहाग संग आठवां फेरा लेंगी। वहीं बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट भी फैसला कर चुके हैं कि वे ी आठ फेरों के साथ शादी करेंगे।
विज्ञापन

दंगल गर्ल बबीता फौगाट की पहलवान विवेक सुहाग संग एक दिसंबर को शादी होनी है और उसकी तैयारी में सभी लगे हुए हैं। शादी में बबीता फौगाट रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लेते हुए अपने पति को वचन देंगी। वहीं दोनों आठवां फेरा लेते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का वचन लेंगे और इस वचन को पूरा करने का एक-दूसरे से वादा करेंगे। इसके साथ ही आठवां फेरा लेते हुए अन्य लोगों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की अपील की जाएगी। बबीता के पिता महावीर फौगाट ने बताया कि अब केवल बबीता की शादी ही नहीं, बल्कि बजरंग पूनिया से जब संगीता फौगाट की शादी होगी तो उसमें भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आठवां फेरा जरूर लिया जाएगा। महावीर कहते हैं कि पहले बेटी को जन्म नहीं लेने दिया जाता था और किसी घर में जन्म होता था तो बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था, लेकिन जिस तरह से उनकी बेटियां घर से बाहर निकलीं और अखाड़े में कुश्ती सीखकर देश के लिए मेडल जीतते हुए समाज की सोच बदली है। इस तरह उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का वचन लेकर लोगों को जागरूक करें। इस आठवें फेरे के लिए पति-पत्नी दोनों की पहले ही सहमति हो जाती है।
विज्ञापन

बेटी रितु फौगाट का दूल्हा भी पहलवान तलाशेंगे
महावीर फौगाट कहते हैं कि उनकी सभी बेटियों को पहलवान पति मिले हैं और उनके बीच काफी प्रेमभाव है तो वे एक-दूसरे को काफी समझते हैं। गीता फौगाट की शादी पहलवान पवन कुमार से हुई है तो अब बबीता की विवेक से हो रही है। वहीं संगीता की शादी बजरंग पूनिया से होगी और अब रितु फौगाट बच गई है। वह चाहते हैं कि उसके लिए भी पहलवान दूल्हा तलाश करें, जिससे एक-दूसरे को समझने में कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें