रोहतक। भिवानी रोड स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अप्रैल से संचालित तीरंदाजी खेल नर्सरी ने महज चार महीने में चार राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिए हैं। खिलाड़ी अब सीबीएसई क्लस्टर, ओपन स्टेट और ओपन नेशनल स्पर्धाओं की तैयारी में पसीना रहे हैं।
हाल ही में आयोजित खंड स्तरीय स्कूली खेलों में नर्सरी के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने पदक जीते। इनमें से चार खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी पदक अपने नाम किए। आदित्य मालिक और कल्पित सहरावत राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 12 वर्षीय कल्पित और 16 वर्षीय आदित्य से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं वंश ने कंपाउंड बो स्पर्धा में खंड और जिला स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
कोच जयदीप ने बताया कि सीबीएसई प्रतियोगिताओं के बाद खिलाड़ी ओपन स्टेट और ओपन नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकांश खिलाड़ी मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं और कम समय में मेहनत के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
12 वर्षीय हिमांशु ने बताया कि उन्होंने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और जिला स्तर पर रजत पदक जीता। तीन महीने के अभ्यास में मिली सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
-
गौरांश ने खंड स्तर पर स्वर्ण और जिला स्तर पर कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग के इस खिलाड़ी के लिए यह पहली बाहरी प्रतियोगिता रही। उनका लक्ष्य कंपाउंड बो स्पर्धा में आगे बढ़ना है।
-
सनसिटी निवासी 14 वर्षीय पैरा खिलाड़ी ध्रुव लाठर ने अपने एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद अंडर-17 वर्ग में खंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। महज छह महीने के अभ्यास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले ध्रुव अब पैरा नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
26-खिलाड़ी हिमांशु।- फोटो : Archive
26-खिलाड़ी हिमांशु।- फोटो : Archive
26-खिलाड़ी हिमांशु।- फोटो : Archive