फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अभियान का मिल रहा सहयोग... 1000 सीड बॉल का रोपण, बकायन के 600 बीज दान

विज्ञापन
11-अ​भियान के लिए बीजदान करते डॉ. रविंद्र नांदल और सुरेश मलिक । संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला और सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर चलाए जा रहे बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान को लगातार समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 1000 सीड बॉल का रोपण किया गया और बकायन के 600 से अधिक बीजदान किए। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में नागरिक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

बीज दान अभियान के मार्गदर्शक ईश्वर सिंह दलाल ने बताया कि डॉ. रविंद्र नांदल और सुरेश मलिक ने 600 से अधिक बकायन के बीजदान कर अभियान को नई मजबूती प्रदान की। वहीं सुनारिया चौक निवासी अशोक मलिक ने अपने दोनों पुत्रों आशीष मलिक, जतिन मलिक व हिमांशु अहलावत के साथ मिलकर कन्हैली गांव से रुपया चौक तक नहर किनारे 1000 सीड बॉल का रोपण किया। हाल ही में हुई बारिश के बाद सीड बॉल रोपण के लिए अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए परिवार ने स्वयं श्रमदान कर इस कार्य को पूरा किया।
अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने बताया कि सीड बॉल तकनीक के माध्यम से कम लागत में अधिक से अधिक पौधों के अंकुरित होने की संभावना रहती है। विशेष रूप से नहरों, सड़क किनारों और खाली पड़ी भूमि पर यह अभियान हरियाली बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। सुनो नहरों की पुकार मिशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बीज दान अभियान केवल बीज एकत्र करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने का जनआंदोलन है।
विज्ञापन

-
पीलू या जाल का पेड़ पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वन्यजीवों के आश्रय के लिए वरदान से कम नहीं है। औषधीय व पर्यावरणीय गुणों से भरपूर स्वदेशी वृक्ष साल्वाडोरा ओलेओइड्स को स्थानीय भाषा में मीठी जाल या पीलू कहा जाता है। बढ़ते मरुस्थलीकरण के इस दौर में यह वृक्ष हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने में एक महत्वपूर्ण योद्धा साबित हो सकता है। यह मुख्य रूप से भारत के शुष्क, अर्ध-शुष्क और रेतीले क्षेत्रों का एक सदाबहार पेड़ है। इसकी मजबूत जड़ें तेज हवाओं से होने वाले मिट्टी के कटाव को रोकती हैं।
- डॉ. सुरेंद्र दलाल, प्रोफेसर, बॉटनी विभाग, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक।

बीजदान कैसे करें
- अभियान के तहत शहर में बीज बैंक बनाए गए हैं
- सुभाष चौक स्थित अमर उजाला सिटी कार्यालय
इन व्हाट्सएप नंबर पर भेजें सीड बॉल की जानकारी
- 7419610102
- 9416077781

11-अभियान के लिए बीजदान करते डॉ. रविंद्र नांदल और सुरेश मलिक । संवाद- फोटो : Archive

11-अभियान के लिए बीजदान करते डॉ. रविंद्र नांदल और सुरेश मलिक । संवाद- फोटो : Archive

11-अभियान के लिए बीजदान करते डॉ. रविंद्र नांदल और सुरेश मलिक । संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें