रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में 16वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का प्रथम दिवस उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट एवं ड्रग फ्री हरियाणा अभियान की ब्रांड एंबेसडर स्वीटी मलिक रहीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, यह अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की सीख देता है।
उन्होंने छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या इंदु सपरा ने की। स्पोर्ट्स इंचार्ज जोगेंद्र अहलावत के निर्देशन में 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार व डॉ. अलका ने किया।