फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खामियां मिलने पर खेल विभाग ने 5 नर्सरियोें पर लगाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में खेल विभाग ने खेल नर्सरियों के निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नर्सरियों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। तीन नर्सरियों में खिलाड़ियों की संख्या निर्धारित मानकों से कम मिली। वहीं दो नर्सरियों में कोच नियुक्त नहीं थे। अन्य नर्सरियों में मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने जिले की 92 खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया। जांच में खिलाड़ियों की संख्या और कोच की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों में खामियां मिलने पर इंडस पब्लिक स्कूल, खरेंटी, मदीना, सुंदरपुर और समर गोपालपुर की खेल नर्सरियों को बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इंडस पब्लिक स्कूल में स्केटिंग की नर्सरी आवंटित थी लेकिन वहां कोच की नियुक्ति संभव नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें