फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज कर्मी दो जुलाई को मंडल आयुक्त को देंगे मांग पत्र

विज्ञापन
20-जगदीप लाठर, सदस्य, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा।
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर दो जुलाई को परिवहन मंत्री के नाम रोहतक, भिवानी, दादरी, झज्जर डिपो के कर्मचारी प्रदर्शन करके मंडल आयुक्त रोहतक को मांग पत्र देंगे। यह जानकारी रोडवेज साझा मोर्चा के सदस्य जगदीप लाठर ने दी।
विज्ञापन

जगदीप लाठर ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर रोडवेज में लगातार सेवानिवृति व समय पर भर्ती न होने के कारण चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर, सफाई कर्मचारियों की बहुत कमी हो गई है। सरकारी बसों का संचालन प्रभावित होने से जनता को सरकारी परिवहन सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
लाठर ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार सरकारी बसें नहीं खरीद रही है। उन्होंने कहा कि ठेके की इलेक्ट्रिक बसों पर नियमों को ताक पर रख कर स्टाफ भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें
साझा मोर्चा के सदस्य निशान सिंह व वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में चालक, परिचालक, स्टोर किपर, लिपकों का पे ग्रेड बढ़ाना। चालक, परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को पूर्व की भांति 33 देय अर्जित अवकाश देना। वर्ष 2018 में भर्ती हुए कर्मशाला के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करके तकनीकी पदों पर प्रमोशन देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें