फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं से महिलाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : उपायुक्त

Sat, 07 Feb 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
37-राजकीय पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में हुई जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की विजेत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजकीय पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। साइकिल रेस में चिड़ी की किरण तो 100 मीटर दौड़ में सुनीता प्रथम रहीं। उपायुक्त सचिन ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन किया व हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उपायुक्त ने कहा, खेल प्रतियोगिताएं महिलाओं में आत्मविश्वास व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पदक भी प्रदान किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शालिनी, प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
साइकिल रेस में मोखरा की अंजलि द्वितीय व स्थानीय सुनारिया चौक निवासी सिमरन तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में महम निवासी सरिता द्वितीय व चिड़ी निवासी प्रमिला तृतीय, 300 मीटर दौड़ में निधि (रोहतक ग्रामीण) प्रथम, शिल्पा (रोहतक शहरी) द्वितीय व मनीता (कलानौर) तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में मीनू देवी (महम) प्रथम, रोहतक शहरी हिना द्वितीय व शीना तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सीमा (सांपला) प्रथम, कमलेश (रोहतक ग्रामीण) द्वितीय व मंजू (चिड़ी) तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बबीमा (सांपला) प्रथम, सुंदर कलां (सांपला) द्वितीय व सुनीता देवी (रोहतक शहरी) तृतीय रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें