फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फरमाना आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फरमाना खास में हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य सुरेश अहलावत ने किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी व रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में रेफ्रिजरेटर एंड एसी मैकेनिकल प्रथम वर्ष के छात्रों की टीम प्रथम, बैडमिंटन में विद्युतकार के छात्रों ने पहला, वालीबॉल में ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के छात्रों ने प्रथम स्थान पाया। अंत में स्टाफ सदस्यों की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सुरेंद्र कुमार डब्ल्यूएसए ने प्रथम स्थान पाया।
प्रतियोगिताओं में संस्थान के प्लंबर अनुदेशक अमरजीत, मशीनिस्ट अनुदेशक वीरेंद्र कुमार, गोबिंद सहायक, संजय लिपिक, रविंद्र कुमार, जगमेंद्र, अनिल कुमार, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें