रोहतक। कार ने गांव बसंतपुर में खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में दो भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको राहगीराें की मदद से पीजीआई में भर्ती कराया गया। इधर पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर केस दर्ज किया है। बसंतपुर निवासी विकास ने सदर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि शराब ठेके के पास दुकान कर रखी है व किराए पर चलाने के लिए पिकअप ले रखी है। 26 अगस्त को वह, उसका भाई साहिल व दोस्त सिल्ला पिकअप से दुकान पर जा रहे थे। जब वह थोड़ी दूर पहुंचे तो पिकअप रुक गई। साहिल व सिल्ला इसे ठीक कर रहे थे। गांव के ही काला ने कार से पिकअप में सीधी टक्कर मार दी। संवाद