फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसपीओ आत्महत्या केस .... लैब में सुसाइड नोट की जांच कराएगी पुलिस

विज्ञापन
16सीटीके14.एसपीओ आत्हत्या प्रकरण में पीजीआई में जांच में जुटी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जींद बाईपास पर अनंतपुरम में एक दिन पहले सुसाइड करने वाले पुलिस के एसपीओ भूप सिंह का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अब कथित सुसाइड नोट की लैब में एफएसएल टीम से जांच कराएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महम चौबीसी के गांव भैणी सुरजन निवासी बंसी ने शिकायत दी थी कि उसका भाई 45 वर्षीय भूप सिंह 2014 मे पुलिस में एसपीओ भर्ती हुआ था। साथ ही अब परिवार सहित जींद बाईपास के नजदीक परिवार सहित रह रहा था। इसके लिए किराये पर मकान ले रखा है। शुक्रवार दोपहर उसने सूचना मिली कि उसके भाई भूप सिंह ने हिसार बाईपास स्थित मिष्ठान भंडार पर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे पीजीआई लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
साले और दुकानदार को दे रहे 18.70 लाख रुपये
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पता चला कि भूप सिंह का 2016 से अपने साले सोनू निवासी गांव जसिया के साथ 8 लाख 70 हजार रुपये को लेकर मनमुटाव चल रहा था। दूसरी तरफ मिठाई विक्रेता अभिषेक निवासी गांव चामुडा जिला जोधपुर राजस्थान हाल में मिष्ठान भण्डार हिसार बाईपास को 10 लाख रुपये देकर दुकान में पार्टनरशिप की थी। आरोपी पैसे नहीं दे रहा था। पैसे न देने के कारण परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


मिठाई विक्रेता अभिषेक व जसिया गांव निवासी सोनू के खिलाफ आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। कथित सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। जहरीले पदार्थ का बॉक्स बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएसआई सोमबीर सिंह, जांच अधिकारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें