फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में डिवाइडर तोड़कर फुटपाथ पर चढ़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में शनिवार को एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर फुटपाथ पर जा चढ़ी। गनीमत रही किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार दोपहर एक युवती कार लेकर एमडीयू के गेट नंबर दे से विवि परिसर में आई थी। यहां आते ही उसका कार पर संतुलन नहीं रहा। कार सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरह फुटपाथ पर जा चढ़ी। बताया जा रहा है हादसा स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। इस दौरान किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक इस मामले में काेई शिकायत नहीं मिलने के चलते केस दर्ज नहीं हुआ था। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि हादसे की कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें