फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाटू में लगने वाले फाल्गुनी श्याम मेले को लेकर चलेंगी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
फोटो नंबर-25नारनौल का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। खाटू में लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी श्याम मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी की दो जोड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे हरियाणा व राजस्थान के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक कुल 9 ट्रिप संचालित होगी।
यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक कुल 9 ट्रिप चलेगी जो रींगस से 2:05 बजे चलकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस सेवा में 16 डिब्बों वाला डेमू रैक लगाया गया है।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी जो रेवाड़ी से 11:00 बजे चलकर 14:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इसी अवधि में 14:55 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इसमें कुल 10 डिब्बे होंगे।
वहीं गाड़ी संख्या 09733 जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 से 28 फरवरी 2026 तक 13 ट्रिप चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09734 भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि में संचालित होगी। इस ट्रेन में 11 डिब्बे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें