रोहतक। कार्तिक पूर्णिमा पर हवन का विशेष महत्व होता है। इस दिन किए गए हवन से सुख समृद्धि आने के साथ मनुष्य के जीवन के पापों का नाश होता है। ये विचार वृंदावन से आए पंडित गोपाल शर्मा ने हवन के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर नदी में स्नान और दीपदान भी अत्यंत पुण्यदायी होता है जो आत्म शुद्धि और ईश्वरीय कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण समय बनता है। उनका कहना है कि इस दिन अगर किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हवन में आहुति डालकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। संंवाद