फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी थाना इलाके में ट्रक से बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक को 15-20 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भैंसवाल निवासी स्वतंत्र ने कहा कि तीन नवंबर की रात उनका भाई अभिषेक भैंसवाल कलां से खरखौदा में शादी में गया था। शादी से रात को खरखौदा-कंसाला-भालौठ के रास्ते भैंसवाल कलां लौट रहा था। इसकी सूचना उसने मां को दी कि रात करीब 11-12 बजे वह हुमायूपुर से निकला तो सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक ने उसे 15-20 मीटर तक घसीटा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से अभिषेक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें