फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सौम्या ने जापानी चित्रकथा स्पर्धा में जीता सर्वोच्च पुरस्कार

विज्ञापन
16. जापान में सौम्या को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के सीआरएम पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने वाली सौम्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने एनीमे टाइम्स और एनीमे इंडिया की ओर से आयोजित भारत-जापान सांस्कृतिक चित्रकथा विचार प्रतियोगिता की चलचित्र श्रेणी में सर्वोच्च पुरस्कार हासिल किया। सौम्या को उनकी रचना ‘कोया नो बोरेई’ के लिए 10 लाख जापानी येन की नकद राशि प्रदान की गई। 14 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले 29 अगस्त को मुंबई में हुए एनीमे इंडिया कार्यक्रम में उनकी दो रचनाएं ‘कोया नो बोरेई’ और ‘एनिशी’ अंतिम चरण के लिए चुनी गई थीं। निर्णायक मंडल में विश्वप्रसिद्ध चित्रकथा ‘ब्लीच’ के निर्देशक नोरियुकी आबे सहित भारत और जापान के फिल्म एवं चित्रकथा जगत के विशेषज्ञ शामिल थे।

सौम्या ने सीआरएम पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद बेंगलुरु के ज्योति निवास महाविद्यालय से दृश्य संचार एवं प्रदर्शन कला में स्नातक किया। इसके बाद ब्रिटेन के मेटफिल्म स्कूल से फिल्म निर्देशन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। वर्तमान में वह स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में भी उन्होंने ब्रिटेन में चित्रकथाओं पर आधारित श्रव्य कार्यक्रम की परिकल्पना के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार जीता था। उनकी माता डॉ. शबनम राठी जाट महाविद्यालय, रोहतक में अंग्रेजी की सह-आचार्य और प्राचार्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें