प्रतियोगता में प्रतिभा का प्रदर्शन करती प्रतिभागी। विज्ञप्ति
रोहतक। एमडीयू की ओर से लड़के व लड़कियों के वर्ग की अंतर महाविद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का सैनी कॉलेज के जिम्नास्टिक हॉल में आयोजन किया गया। यहां आठ महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सैनी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर नवीन सैनी ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में एमकेजेके की छात्रा सोनू सैनी बेस्ट जिम्नास्ट रहीं। वहीं लड़कों के वर्ग में यूटीडी का संदीप बेस्ट जिम्नास्ट रहा।
लड़कियों के वर्ग में एमकेजेके प्रथम, यूटीडी द्वितीय, एमएसीडब्ल्यू झज्जर तृतीय रहा। लड़कों में यूटीडी प्रथम, डीएवी फरीदाबाद द्वितीय व सैनी कॉलेज रोहतक तृतीय रहा। रविवार सुबह स्पर्धा का शुभारंभ सैनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह पंवार ने किया। निर्णायक मंडल में महाबीर सैनी कोच व शारीरिक शिक्षक मॉडल स्कूल सांपला, वीरेंद्र सैनी जिम्नास्टिक कोच, मोनिका एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा एएमएमसी भिवानी, बलराम जिम्नास्टिक कोच फरीदाबाद, सुधा सैनी जिम्नास्टिक कोच शामिल रहे। इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य डॉ. तेजपाल सिंह यूटीडी एमडीयू, डॉ. नरेंद्र कुमार एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डीएवी फरीदाबाद, किशन सैनी हॉकी कोच एमडीयू, डॉ. तितेक्षा एमएजीडब्ल्यू झज्जर, डॉ. मनीषा सैनी एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा एमकेजेके शामिल रही।