फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूलपुर पावर ग्रिड में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड, 50 गांव अंधेरे में

Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों की वजह से जाम के साथ-साथ बिजली की परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है। करीब एक दर्जन असामाजिक तत्वों ने कबूलपुर पवार ग्रिड में तोड़फोड़ की। इससे झज्जर के अलावा रोहतक के कुछ हिस्से की सप्लाई भी बंद कर दी। 
विज्ञापन

सप्लाई दोबारा शुरू करने पर कर्मचारियों को धमकी दी गई। जिसके बाद झज्जर सिटी को रेवाड़ी से जोड़ा गया और रोहतक की सप्लाई पानीपत से की गई। इसके बावजूद झज्जर के लगभग 50 गांवों की बिजली देर शाम तक ठप रही और उसे भी अन्य जिलों से जोड़ने का प्रयास देर रात तक अधिकारी करते रहे। 
कबूलपुर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से बनाया गया पावर ग्रिड इस समय टेक्नो कंपनी के अधिकारियों की देखरेख में चल रहा है। इससे रोहतक, झज्जर समेत कई अन्य जगह सप्लाई होती है। एक्सईएन राजेश सिंघल के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कुछ असामाजिक तत्व यहां पहुंचे और रोहतक, झज्जर की सप्लाई ठप करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

 कर्मियों ने जब उनको मना किया तो उनके साथ अभद्रता करते हुए ग्रिड की मशीनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे कबूलपुर-रोहतक सर्किट, कबूलपुर-बेरी, कबूलपुर-सांपला, कबूलपुर-भड़ाना आदि फीडर बंद हो गए। इन सभी के बंद होने से लगभग 100 गांवों के अलावा झज्जर सिटी और रोहतक सिटी की सप्लाई बंद हो गई। 
एक्सईएन के अनुसार कबूलपुर-रोहतक सर्किट को पानीपत से शुरू कर दिया गया है, जिससे लगभग 2 घंटे बाधित रहने के बाद आपूर्ति शुरू हो गई। झज्जर सिटी को रेवाड़ी से जोड़ा गया और वहां के काफी गांव भी रेवाड़ी से शुरू किए गए है। 
विज्ञापन

इसके बावजूद झज्जर के लगभग 50 गांवों की आपूर्ति अभी तक बाधित है। वहीं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें