शहीद सैनिक राजीत का बड़ा बेटा अमन दसवीं कक्षा व छोटी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। खबर मिलने के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद राजीत ने इस साल गर्मियों की छुट्टी बच्चों के साथ बिताने का वादा किया था।
कलानौर के गुढाण गांव का सैनिक असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। सीमा सुरक्षा बल में जवान राजीत तोमर असम में तैनात था। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार व गांव में मातम छा गया। शहीद सैनिक के परिवार में माता-पिता,उनकी पत्नी व दो बच्चे हैं। एक भाई व उसका परिवार खेती का काम करता है।
विज्ञापन
शहीद सैनिक राजीत का बड़ा बेटा अमन दसवीं कक्षा व छोटी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। खबर मिलने के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद राजीत ने इस साल गर्मियों की छुट्टी बच्चों के साथ बिताने का वादा किया था। परन्तु जून की छुट्टियों से पहले ही परिजनों को राजीत के शहीद होने की सूचना मिली। वही बच्चों ने पिता की शहादत पर गर्व जताते हुए सेना में जाने की बात कही। शहीद का पार्थिव शरीर देर रात दिल्ली लाया गया जिसके बाद अल सुबह उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव में किया गया।