फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डाक कांवड़ लेकर आ रहे फौजी की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डाक कांवड़ लेकर आ रहे मायना गांव के फौजी सचिन पंघाल (30) को यूपी के मुजफ्फरनगर के नजदीक सोमवार रात हार्ट अटैक आ गया। साथियों ने उन्हें कैंटर में आराम करने की सलाह दी। तड़के 4 बजे गांव में पहुंचने पर उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार शाम को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
मायना के सरपंच प्रवीण ने बताया कि 11 साल पहले सचिन फौज में भर्ती हुए थे। फिलहाल, मेघालय के शिलांग में ड्यूटी थी। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। अब दो साल का बेटा आरव है। 22 जुलाई को सचिन एक माह की छुट्टी लेकर आए थे। चार दिन पहले गांव के साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे।
विज्ञापन

सोमवार रात रास्ते में दौड़ते समय उन्होंने यूपी के मुजफ्फरनगर के पास सीने में दर्द की शिकायत की। शक है कि उनको हार्ट अटैक आया था। साथियों ने साथ चल रहे कैंटर में आराम करने की सलाह दी। साथियों ने सोचा कि सचिन को नींद आ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के 4 बजे गांव में पहुंचे तो साथियों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं उठ सके। तुरंत परिजन उन्हें पीजीआई ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें