25-नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
रोहतक । शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। शहर के शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में 501 किलो दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। शिवलिंग पर दुग्ध व जलाभिषेक के लिए अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। संवाद