फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक और बड़ौत में जाट शिक्षण संस्था में खुलेंगे कौशल विकास केंद्र : जयंत चौधरी

विज्ञापन
19...रोहतक के जाट कॉलेज में चौधरी छोटूराम के 145वें जन्मोत्सव समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दीनबंधु सर छोटूराम के 145वें जन्मोत्सव पर जाट शिक्षण संस्थान में बुधवार को समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उत्तर भारत में करोड़ों रुपये की लागत से दो कौशल विकास केंद्र बनाए जाने की घोषणा की। इनमें से एक रोहतक तो दूसरा दूसरा बड़ौत जाट शिक्षण संस्थान में बनाया जाएगा।
इन केंद्रों में युवाओं को आधुनिक तकनीक, विशेषकर एआई समेत कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।


जयंत चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024 की विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत ने 13वां स्थान हासिल किया है। ऐसे में युवाओं की स्किल अपग्रेड होनी जरूरी है। वर्तमान में कृषि व अन्य काम के साथ तकनीकी ज्ञान लेना जरूरी है। इस बारे में धारणा बदलनी होगी। पार्टी हरियाणा में संगठन का विस्तार करेगी।
विज्ञापन

यूपी सरकार व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मौके पर जो हुआ, उस पर सरकार व अधिकारी अपना पक्ष रख चुके हैं। किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी है। सरकार का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। वहीं, जयंत चौधरी ने 25 लाख रुपये सांसद कोटे से जाट शिक्षण संस्थान में देने की घोषणा की। संस्थान प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने केंद्रीय मंत्री और सांसद का आर्थिक मदद के लिए आभार जताया। संस्थान का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया।
विज्ञापन


रोहतक में स्किल सेंटर की घोषणा का स्वागत पर पूरी नहीं होती : दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जयंत चौधरी की ओर से रोहतक में स्किल सेंटर की घोषणा करने का स्वागत करता हूं। अक्सर ऐसी घोषणाएं तो होती हैं मगर जमीन पर नहीं उतर पाती हैं। जयंत चौधरी के पिता अजीत सिंह केंद्र सरकार में उड्डयन मंत्री थे तो उन्होंने 2013 में तीन एयरपोर्ट की घोषणाएं की थीं मगर हिसार, करनाल व महम में एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने दी थी। महम का एयरपोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया। हिसार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब तक शुरू नहीं हुई हैं। उन्होंने जाट शिक्षण संस्थान को 31 लाख रुपये सांसद कोटे व दो लाख रुपये निजी रूप से देने की घोषणा की। राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे व जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर कहा कि हरियाणा में संगठन सृजन के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। लोकतंत्र में सत्ता व विपक्ष दोनों की भूमिका अहम है। विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की आवाज उठाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें