फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह विद्यालयों को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण का पुरस्कार

Mon, 05 Jan 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18 कलानौर कला के राजकीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के तीन ब्लॉक से छह विद्यालयों को स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण स्कूल योजना का पुरस्कार मिला है। राजकीय विद्यालय में स्वच्छता व सुंदर माहौल के उद्देश्य से शुरू की गई योजना का परिणाम जिला शिक्षा विभाग की ओर से घोषित किया गया है। इसके लिए दिसंबर में किए गए आवेदन के बाद पुरस्कार राशि जा कर दी है।।
योजना में कलानौर, महम व रोहतक के विद्यालयों को ब्लॉक स्तर पर प्रथम चुना गया है। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यालयों को विभाग की ओर से 50-50 हजार की राशि दी गई है। योजना की राशि विद्यालय के विकास कार्य पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

कलानौर कला राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ललित कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में यह प्रतियोगिता कराई जाती है। इस योजना के तहत विद्यालयों को अपने क्षेत्र में सुंदर व स्वच्छता का सम्मान प्राप्त होता है।
स्कूल स्टाफ व बच्चों की मदद से मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना से राजकीय विद्यालयों में सुधार होता है। इसमें मुख्य रूप से संरचनात्मक ढांचा, सफाई, पेड़ पौधे, शौचालय, प्रिंटरिच, रिकार्ड, संख्या, मिड9डे मील आदि की स्थिति का अवलोकन किया जाता है।
विज्ञापन

-
इन विद्यालयों को मिला सम्मान
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कलानौर कलां
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कलानौर कलां
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, इमलीगढ़, महम
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय, इमलीगढ़, महम
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी माजरा, रोहतक।
- राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर 2,3,4 रोहतक।

दिसंबर में मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण स्कूल योजना के तहत आवेदन किए थे। इसमें निदेशालय की ओर ब्लॉक स्तर के विजेता विद्यालयों का फंड जारी कर दिया है। इसके बाद विद्यालयों को भी राशि जारी कर दी गई है।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें