फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भजनों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया

Mon, 05 Jan 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32 दयानंद मठ में मासिक वैदिक सत्संग में मौजूद अति​थि व आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा दयानंद मठ में रविवार को मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह 9 बजे यज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य संतराम रहे। राजकुमार आर्य, सत्यवती आर्या, सुदेश आर्या, हनुमत मकड़ौली व कृष्णा देवी आर्या ने भजनों एवं प्रवचनों के माध्यम से देशभक्ति, भारत देश की वर्तमान दशा का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में वैदिक विद्वान डॉ. राजीव शास्त्री ने सरल शब्दों में प्रवचन के माध्यम से मनुष्य के उत्तम जीवन के प्रमुख उद्देश्य पर विचार रखे। शास्त्री ने परमपिता परमात्मा के उपकारों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खान-पान, रहन-सहन व शुद्ध आचार-विचार को विशेष महत्त्व दिया। मंच का संचालन सुभाष सांगवान ने कियाा।
वैदिक सत्संग में आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य (पानीपत), मंत्री विजय पाल सिंह आर्य (सोनीपत) एवं कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग आर्य (यमुनानगर) मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रधान धर्मवीर आर्य ने बताया कि हमें और मजबूती से आर्यसमाज का कार्य करना है और इस दिशा में सबका सहयोग मिलना चाहिए। इस अवसर पर हवासिंह राठी, रामकिशन, बलराज खुराना, होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें