फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धोखाधड़ी से रजिस्ट्री में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/सांपला। इस्माईला गांव की सीमा में 31 मरले जमीन की दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके रजिस्ट्री कराने का आरोप है। सांपला थाने में आर्थिक अपराध जांच शाखा की रिपोर्ट के बाद नवीन, दलबीर, रमेश, अनिल, संदीप और नकली सुरेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें तहसीलदार और सांपला पुलिस की मिलीभगत भी सामने आई है।
इस्माईला निवासी रामकुमार ने बताया कि दिल्ली के तरुण एन्क्लेव निवासी सुरेश कुमार ने 2005 में 11 कनाल जमीन खरीदी थी। इसमें से 10 कनाल 6 मरले जमीन बेच दी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए तीन मरले जमीन अधिग्रहित होने के बाद उनके पास केवल 11 मरले जमीन बची थी।
विज्ञापन

मार्च 2026 में पता चला कि किसी अन्य व्यक्ति ने नकली सुरेश कुमार बनकर 22 दिसंबर 2025 को नवीन कुमार को 31 मरले जमीन बेच दी। इस धोखाधड़ी की शिकायत मार्च 2026 में सांपला तहसीलदार को दी थी। आरोप है कि तहसीलदार ने मामले को दबा दिया। पुलिस ने भी मिलीभगत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

अब आर्थिक अपराध शाखा की जांच में तहसीलदार और सांपला पुलिस की मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि रजिस्ट्री में दिखाई गई रकम आरोपी नवीन के खाते में भेजी गई और फिर किसी अन्य खाते में स्थानांतरित कर दी गई। असली सुरेश कुमार के खाते में नहीं। नकली सुरेश कुमार का आधार कार्ड भी फर्जी पाया गया। इसमें जन्मतिथि में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें