08-नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में ऑर्गेनिक वेस्ट ऑडिट एवं संसाधन मानचित्रण करते छात्र व
रोहतक। पं. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग ने मंगलवार को चार साप्ताहिक कौशल आधारित इंटर्नशिप आयोजित की। इसमें वर्मीकल्चर, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन और सतत मृदा स्वास्थ्य शामिल थे। प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। विभागाध्यक्ष सुनीता बिरवाल के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। विद्यार्थियों ने कैंपस ऑर्गेनिक वेस्ट ऑडिट और वर्मीकल्चर यूनिट हेतु साइट चयन जैसी गतिविधियां कीं। संवाद