रोहतक। गिरवी रखी गाड़ी के रुपये मांगने को लेकर महम के भैणी महाराजपुर निवासी अंकित और उसके चचेरे भाई पंकज को कई लोगों ने पीट दिया। इसमें अंकित का दाहिना हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। पीड़ित ने छह लोगों पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें पांच हिसार के हैं।
महम थाने में दर्ज कराई एफआईआर में अंकित ने बताया है कि 2 फरवरी 2026 को हिसार के सिंघवा निवासी सागर ने अपनी स्विफ्ट कार 1.89 लाख रुपये में गिरवी रखी थी। दो महीने में पैसा देना तय था। शपथपत्र में लिखकर दिया था कि रुपये न चुका पाने पर गाड़ी बेचने का अधिकार उनका होगा।
दो महीने बीत गए लेकिन रुपये नहीं मिले। रुपये मांगने पर वह टाल-मटोल ही करता रहा। आरोप है कि 15 अप्रैल को सागर हिसार के सिंघवा खास निवासी देवेंद्र, प्रवीन, अमित व गोलू, रोहतक के बलंबा निवासी पवन और तीन-चार अन्य साथियों संग आया और ऑफिस में ही उसकी पिटाई कर दी।
चचेरे भाई पंकज ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी लोहे की रॉड और डंडों से पीटा। इसमें अंकित के दायां हाथ टूट गया। आरोप है कि हमलावर जान मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।