रोहतक। नगर निगम के वार्ड-10 में शामिल सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड में शुक्रवार को छह गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया गया। वार्ड पार्षद मनीषा नांदल ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया।
पार्षद मनीषा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए करीब 1000 मीटर लंबी छह नई गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। 18 लाख से इन गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
क्षेत्र की गलियों से अतिक्रमण हटवाकर आवागमन को सुगम बनाने और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी और व्यवस्थित रूप से पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र नांदल, स्थानीय नागरिक व महिलाएं आदि मौजूद रहे।