माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बहन के घर से लौट रहे सोनीपत की इंडियन कॉलोनी के युवक नितिन की कुलताना गांव के पास दीवार से बाइक टकराने से मौत हो गई। सांपला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, सोनीपत निवासी नितिन की बहन पिंकी कबूलपुर गांव में शादीशुदा हैं। 30 जुलाई को नितिन बहन से मिलने गांव में आए थे। शाम को लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और कुलताना गांव में बाइक दीवार से टकरा गई। राहगीरों ने घायल हालत में उन्हें सांपला सीएचसी में दाखिल कराया जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में वीरवार रात को उनकी मौत हो गई।