फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ढाई साल में छह डीसी आए, माॅडल मार्केट की जगह कीचड़ बाजार बना किला रोड

Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके13 : ढाई साल पहले किला रोड को मॉडल मार्केट बनाने के लिए बनाया गया नक्शा। स्रोत सोशल मीड
विज्ञापन
रोहतक। शहर का सबसे महंगा बाजार किला रोड ढाई साल में मॉडल मार्केट तो नहीं, लेकिन कीचड़ बाजार जरूर बन गया है। छह डीसी आए, व्यापारियों को सपने दिखाकर चले गए। आलम यह है कि 15 दिन से नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे नालों का काम बंद है, जिससे हल्की बारिश में ही बाजार में कीचड़ फैल गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि 13 जून 2023 को तत्कालीन डीसी यशपाल ने कैंप ऑफिस में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें एक निजी एजेंसी की तरफ से बाजार को मॉडल मार्केट बनाने के लिए एक ड्राइंग पेश की। तय हुआ कि जन स्वास्थ्य विभाग बाजार की निकासी क्षमता बढ़ाएगा।
ट्रैफिक पुलिस भगत सिंह पार्किंग को चालू करवाएगी। बिजली निगम अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन बिछाएगा, जबकि नगर निगम अतिक्रमण हटाएगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ। निगम की तरफ से विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त 2024 में किला रोड बाजार के दोनों तरफ नालों को नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया, लेकिन निर्माण मई 2025 में शुरू किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि 15 दिन से अब नालों का काम बीच में ही बंद है। ढाई साल में छह डीसी आ चुके हैं। 2023 में डीसी यशपाल व उनके बाद मनोज कुमार तो बाजार में भी आए, फिर भी हालत नहीं सुधरी। इसके बाद डीसी आरएस वर्मा, अजय कुमार, धीरेंद्र खड़गटा व अब धर्मेंद्र सिंह हैं। फिर भी बाजार की हालत जस की तस बनी हुई है।
...
हल्की बारिश में ही भरा बाजार में पानी, महिला ग्राहक गिरकर घायल
बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा, उप प्रधान दीपक पुनियानी व सरप्रस्त श्याम मिनोचा ने बताया कि बुधवार को बारिश के कारण बाजार में पानी भर गया। वीरवार को हल्की बारिश से कीचड़ फैल गया। खुद दुकानदारों को झाड़ू लेकर सफाई करनी पड़ रही है।
निगम के सहायक सफाई निरीक्षक कृष्णलाल बाजार में आए तो दुकानदारों ने आइना दिखाया। बताया कि बुधवार को बारिश में फिसलन के कारण एक महिला ग्राहक गिरकर भी घायल हो गई। वीरवार को भी ग्राहक फिसल रहे हैं। निरीक्षक ने कहा कि वह केवल सफाई करवा सकता है। बाकी काम इंजीनियरिंग ब्रांच का है।
...
टीम भेजकर सफाई करवा दी है। इंजीनियरिंग ब्रांच से जवाब मांगा गया है। आखिर काम क्यों बंद है। व्यापारियों को परेशान नहीं होने देंगे। बारिश में दिक्कत स्वाभाविक है।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम।

19सीटीके13 : ढाई साल पहले किला रोड को मॉडल मार्केट बनाने के लिए बनाया गया नक्शा। स्रोत सोशल मीड

19सीटीके13 : ढाई साल पहले किला रोड को मॉडल मार्केट बनाने के लिए बनाया गया नक्शा। स्रोत सोशल मीड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें