फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण समाप्त

विज्ञापन
06 : लाखनमाजरा में छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में उप​स्थित शिक्षक व अन्य। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। निपुण हरियाणा मिशन के तहत मंगलवार को छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण पूरा हुआ। इसका लक्ष्य प्राथमिक शिक्षकों को संशोधित मार्गदर्शिका व पाठ्यपुस्तकों की जानकारी देना था।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी साधना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हुआ। इसमें शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप भाषा व गणित शिक्षण प्रक्रिया समझाई गई। नई शिक्षण पद्धतियों और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर जोर रहा। बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षताओं के विकास पर भी ध्यान दिया गया। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल, लाखन माजरा के प्राचार्य जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में प्रशिक्षण चला। मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। डाइट मदीना की प्रवक्ता इला ने अवलोकन कर सुझाव दिए। शिक्षकों से कक्षाओं में यह ज्ञान लागू कर निपुण हरियाणा के लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें