आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी बंधाया ढांढस
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता व महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने भी संदीप के घर पहुंचकर परिवार का ढांढस बंधाया। सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। रोजाना बड़ी घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। संदीप लाठर के परिजनों के परिजनों को एक सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार दे। बहनों ने डॉ. रजनीश जैन को बताया कि अब सरकार से उम्मीद है कि जो घोषणाएं की गई हैं, वे जल्द पूरा हों।
भाजपा विधायक दल की बैठक में उठेगा मामला
संदीप के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने बताया कि मंगलवार को गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादयान भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। विधायक ने बताया था कि जल्द भाजपा विधायल दल की बैठक होगी। इसमें पूरे मामला उठेगा। 24 अक्तूबर को एएसआई संदीप की जुलाना में तेरहवीं भी है।