फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरहद के सिपाहियों की कलाई पर सजेगा बहनों का प्यार

विज्ञापन
फोटो 101: विहिप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत परिषद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित जेके प्लाजा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला झज्जर की मासिक बैठक में रक्षाबंधन पर देश की सेवा और सुरक्षा में तैनात जवानों व सुरक्षा कर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। बैठक में भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में विहिप के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि विहिप का गठन वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ था। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम चिलाना, प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत, प्रांत सहमंत्री सुशील शास्त्री, जिला मंत्री हरज्ञान, जिला विशेष संपर्क प्रमुख जगदीश ऐलावाधी और जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 101:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें