फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टैंकर चालक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिलाना गांव के पास सात अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल टैंकर चालक सत्यनारायण जाट की मौत हो गई। मृतक भीलवाड़ा के वार्ड नंबर-8 स्थित चारभुजा मंदिर क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुजरात के मेहसाणा जिले के तावडिया निवासी योगेश भाई चौधरी ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसके दूध के टैंकर गुजरात से सोनीपत अमूल प्लांट में दूध सप्लाई करते हैं। पांच अगस्त को एक टैंकर हिम्मतनगर साइबर डेयरी से दूध भरकर सोनीपत के लिए रवाना हुआ था। इसे सत्यनारायण जाट चला रहा था।

सात अगस्त को रेवाड़ी-झज्जर रोड पर सिलाना गांव के पास टैंकर के आगे चल रहा ट्रक अचानक हट गया। इसके बाद सड़क पर डिवाइडर तोड़कर गलत दिशा में खड़ा एक दुर्घटनाग्रस्त टैंकर सामने आ गया, जिससे सत्यनारायण का टैंकर टकरा गया और दोनों वाहन फंस गए। सत्यनारायण को ग्रामीणों व अन्य वाहन चालकों ने बाहर निकाला। आसपास कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था।
विज्ञापन


घायल को झज्जर नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे भीलवाड़ा के निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में गुलाबपुरा के पास चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें