फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिरतार संस्थान की टीम ने फुटबॉल में कांस्य पदक जीता

Tue, 22 Apr 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21सीटीके29-सिरतार संस्थान के ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते डॉ. एडी पासवान व कोच प्रदीप कुमार। स्
विज्ञापन
रोहतक। यूनिफाइड स्पोर्ट्स इंटर यूनिवर्सिटी कॉलेज प्रतियोगिता में जिले के सिरतार संस्थान की दिव्यांग टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान की टीम ने फुटबॉल में कांस्य पदक व बोच्ची खेल प्रतियोगिता में चौथा प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत में आयोजित की गई। फुटबाॅल में सुमित, कुनाल, मनीष, कार्तिक व सागर व बोच्ची में अजय, रोहित व अरुण ने भाग लिया। कोच प्रदीप कुमार ने उनका नेतृत्व किया। सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के संस्थान में पहुंचने पर संस्थान के निदेशक डॉ. एडी पासवान ने स्वागत किया गया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार, विश्नजीत, अजमेर हुड्डा, मीना राणा, शालू, स्वीटी व संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें