फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार में व्यवसायी की मौत से किशनगढ़ में पसरा सन्नाटा

Tue, 22 Apr 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21महम04-मृतक अ​भिजीत का फाइल फोटो।
विज्ञापन
महम। हिसार जिले के गांव गढ़ी व सोरखी के बीच सड़क दुर्घटना में महम के किशनगढ़ गांव निवासी एक व्यवसायी की मौत हो गई। घटना की सूचना जब गांव में आई तो मातम छा गया।
विज्ञापन

व्यवसायी हंसमुख और व्यावहारिक थे। वह सोमवार को अपनी मां के साथ हिसार कैंट से घर के लिए सामान लेने के लिए गए थे। रास्ते में लौटते समय हादसा हुआ। घटना के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि अभिजीत (24) महम की काठ मंडी में दुकान चलाते थे। सोमवार को वह अपनी मां को बाइक पर लेकर हिसार कैंट गए थे। दोनों ने कैंटीन से सामान लिया था, लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण अभिजीत ने अपनी मां को बस में बैठा दिया। खुद बाइक लेकर गांव के लिए चल दिए थे। हिसार के गढ़ी सोरखी गांव के बीच में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी थी और हादसे में उनकी जान चली गई। अभिजीत का बड़ा भाई विदेश में पढ़ाई के लिए गए हैं। मृतक के चाचा की भी कुछ समय पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय हादसे के कारण अभिजीत के पिता और उनके छोटे भाई की सदमे से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें