फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ माह पहले चोरी हुआ सिम अब तक चालू, उसी से महिला को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेढ़ माह पहले पुरानी सब्जी मंडी स्थित वाल्मीकि मंदिर से महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें में मोबाइल सिम था। एक युवक सिम चालू करके महिला को ही धमकी दे रहा है। महिला गौकर्ण पुलिस चौकी के चक्कर काटती रही, लेकिन अब एसपी के आदेश पर शिकायत दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी का कहना है कि पहले शिकायत नहीं दी गई। अब शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अब मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक बावला मोहल्ला निवासी पूनम बिडलान ने दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को वह भगवान वाल्मीकि के मंदिर में गई थी। रात आठ बजे मंदिर में पूजा करते समय उसका पर्स किसी ने चुरा लिया। पर्स में सोने का ताबीज, दो जोड़ी पाजेब, 500 रुपये की नकदी, मोबाइल सिम, पैन कार्ड व आधार कार्ड सहित अन्य सामान भी था। वह बार-बार पुलिस चौकी गई, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एक युवक न केवल उसकी सिम अब तक चला रहा है, बल्कि उसी ही फोन करने पर धमकी देता है। वह परेशान होकर एसपी कार्यालय गई। एसपी के आदेश पर गौकर्ण चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने अभी शिकायत दी है। मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। उसकी लोकेशन करनाल के पास आ रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। कार्रवाई न करने के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहताश सिंह, जांच अधिकारी पुलिस चौकी गौकर्ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें