फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाइयों की कलाई पर सजेगा चांदी का रक्षा सूत्र

Thu, 07 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भाइयों के लिए ज्वेलर्स से चांदी की राखी खरीदतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बहन-भाई के प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानों पर राखियां, मिठाई व उपहार की स्टॉल लगी हैं। रक्षाबंधन पर राखियां खासकर चांदी से बने रक्षा सूत्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर चांदी का रक्षा सूत्र बांधने के लिए खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में 400 रुपये से 3000 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


वहीं, बहनें भाइयों के लिए सोने के ब्रेसलेट तक खरीद रही हैं। इनकी कीमत 50,000 से लेकर 1,00,00 रुपये तक है। बाजार में चांदी से बनीं अनेक प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें मर्सिडीज कार के लोगो से लेकर अन्य डिजाइन शामिल हैं। चांदी की राखियों की पैकिंग में चॉकलेट व अन्य चीजें भी दी जा रही हैं।

ज्वेलर विपुल आशीष का कहना है कि पिछली बार की तुलना में इस रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की मांग बढ़ी है। कई बहनें सोने के ब्रेसलेट भी बनवा रही हैं। सोने का दाम बढ़ने के कारण हल्के ब्रेसलेट खरीदे जा रहे हैं।

भाइयों के लिए ज्वेलर्स से चांदी की राखी खरीदतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें