मां की मृत्यु के बाद नेत्रदान करने वाले परिवार को प्रशंसा पत्र देते डॉ. दिनेश शर्मा। स्रोत : वि
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी निवासी कृष्णा की मरणोपरांत परिजनों ने आंखें दान कीं। पीजीआई के नेत्र बैंक के चिकित्सकों ने नेत्र सुरक्षित किए। इस कार्य में हरिओम सेवा दाल के संस्थापक विजय खुराना व पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने सहयोग दिया। पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि डीएलएफ कॉलोनी निवासी राजकुमार अरोड़ा ने अपनी माता कृष्णा देवी के मरणोपरांत उनकी आंखें दान करना चाहते हैं। आरआईओ इंचार्ज डॉक्टर आरएस चौहान के नेतृत्व में डॉ. मोनिका दहिया, डॉ. गौतम, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. रजत की टीम ने अरोड़ा के निवास पर जाकर कृष्णा देवी की आंखें प्राप्त कर पीजीआई के नेत्र बैंक में जमा कराया। संवाद