फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रहे सिलिकॉन मोबाइल कवर

विज्ञापन
13...शहर के पालिका बाजार में एक दुकान से सिलिकॉन मोबाइल कवर खरीदने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एक फोन से दुनिया को मुट्ठी में रखने वाले उपभोक्ताओं को सिलिकॉन मोबाइल कवर आकर्षित कर रहे हैं। शहर के पालिका बाजार में न केवल फोन बल्कि इनके कवर की भी बड़ी मार्केट है।
विज्ञापन

वहीं, शहर में 2000 से अधिक दुकानों पर इनके फोन कवर मिल रहे हैं। इनमें से उपभोक्ताओं को आकर्षक डिजाइन पसंद आ रहे हैं। बाजार में प्रिंट व बिना प्रिंट वाले डिजाइन की भरमार है लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं इनकी गुणवत्ता परखने के बाद ही इनकी खरीद कर रहे हैं।
पालिका बाजार के कारोबारी ऋषभ व सोनीपत स्टैंड के निकट मोबाइल फोन कारोबारी सचिन के अनुसार, ज्यादातर युवा वायरलेस चार्जिंग वाले सिलिकॉन मोबाइल कवर अधिक पसंद कर रहे हैं। वर्तमान की जरूरतों के मुताबिक वे इसके लिए पावर बैंक भी साथ रखते हैं ताकि मोबाइल प्रयोग के समय किसी प्रकार व्यवधान न हो।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि सिलिकॉन कवर अच्छी गुणवत्ता वाले होने के चलते इनको पसंद किया जा रहा है। से 100 से 200 रुपये कीमत में उपलब्ध हैं और दिल्ली से इनका आयात किया जा रहा है।
वहीं, पालिका बाजार में दुकान पर सिलिकॉन मोबाइल कवर लेने पहुंचे साहिल व राम ने बताया कि वैसे तो सिलिकॉन मोबाइल कवर में बहुत से डिजाइन आए हुए हैं लेकिन उनको तो वायरलेस चार्जिंग वाले साधारण कवर ही पसंद हैं। इनके प्रयोग से माेबाइल फोन का धूल से बचाव होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें