फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसआई सुरेश पहलवान ने संभाला महम थाने का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम थाने में शराब के स्टॉक में हेराफेरी का मामला उजागर होने के बाद लाइन हाजिर हुए थाना प्रभारी सुभाष की जगह वीरवार को सब इंस्पेक्टर सुरेश पहलवान ने कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, उनको अगले आदेशों तक ही थाने की जिम्मेदारी दी गई है। मालखाना मोहरर व एमएचसी व एसए की जगह अभी नई नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महम थाना महम पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी से अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा था। भारी मात्रा में मिली शराब को मालखाने में रखा गया था। एसपी को 10 दिन पहले शिकायत मिली थी कि शराब पूरी प्रक्रिया किए बगैर नष्ट कर दी गई थी।
एसपी ने मामले की जांच डीएसपी गुलाब सिंह को दी थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को एसपी ने मालखाना मोहरर ज्योतिस्वरूप, एमएचसी जयभगवान व एसए सतपाल को निलंबित कर दिया था जबकि थाना प्रभारी एसआई सुभाष को लाइनहाजिर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें