फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अफसर के निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, नीचे दबने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
झज्जर चुंगी के पास पुरानी सूत मिल में निर्माणाधीन मकान का गिरा सटरिंग, जिसमें मजदूर बिक्रम राय की - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
शहर की झज्जर चुंगी के नजदीक सूत मिल के पास शनिवार शाम को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मकान किसी सरकारी विभाग के अधिकारी का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है, जिसका रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज निवासी अखिलेश राय ने बताया कि उसका 42 वर्षीय भाई विक्रम राय एकता कॉलोनी में रह कर मजदूरी करता था, गावं में रहता है। उसके चार बच्चे हैं। उसने बताया कि वह सूत मिल के पास एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। शनिवार को अचानक उसके ऊपर शटरिंग गिरने से उसकी मौत हो गई।
लगातार दम तोड़ रहे श्रमिक, नहीं मिलता मुआवजा
शहर में श्रमिक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन श्रम विभाग के अधिकारी कोई न कोई शर्त अड़ा देते हैं। इस कारण पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सूत मिल के पास निर्माणाधीन मकान किसी अधिकारी का बताया गया है। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे। संजीव कुमार, श्रमिक नेता।
विज्ञापन

शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। मकान किस विभाग के अधिकारी का है, इसकी जांच कर रहे हैं। इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें