फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुभम और निधि ने जीता स्वर्ण

Sat, 30 May 2026 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
37-कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ 30 मई को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। इस मौके पर करीब 550 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन जिले के शुभम सिंधू और निधि रानी ने अलग-अलग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग 10,000 मीटर दौड़ में शुभम सिंधू (रोहतक) ने स्वर्ण, हरीश (चरखी दादरी) ने रजत और रवि भुंबक (कुरुक्षेत्र) ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में भारती (सोनीपत) ने स्वर्ण, तनीशा (रोहतक) ने रजत और पूजा (सिरसा) ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला 100 मीटर दौड़ में हिमाश्री (रोहतक) ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
महिला डिस्कस थ्रो में निधि रानी (रोहतक) ने स्वर्ण, सीमा (भिवानी) ने रजत और सान्या यादव (महेंद्रगढ़) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष ट्रिपल जंप में हर्ष (भिवानी) पहले, अजय (रोहतक) दूसरे और नितिन (जींद) तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

37-कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें