रोहतक। स्टडी फॉर ऐज ट्रस्ट की ओर से पब्लिक स्कूल गोकर्ण मार्ग में तीसरी जिलास्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें श्रुति ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्टडी फॉर ऐज के निर्देशक मनजीत बुधवार ने बताया कि इस मेहंदी प्रतियोगिता में 60 महिलाओं व लड़कियों ने हिस्सा लिया और अपने हाथ की कला से मेहंदी लगाकर पदक व ट्रॉफी प्राप्त की।
मनजीत बुधवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रवणकार संघ के महासचिव अमित वर्मा व नेहा वर्मा ने किया। उन्होंने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दी स्टडी फॉर एज ट्रस्ट इवेंट मैनेजर पूजा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ से आई श्रुति ने प्रथम व मुस्कान ने दूसरा स्थान ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में टॉप 10 प्रतिभागी कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर डॉ. गोपाल कृष्ण, देवेंद्र सैनी, हरियाणा जंप रोप संघ के वीर सिंह आर्य, इशू जांगिड़, रीना, पूजा कविता व रीना मदीना आदि मौजूद रहीं।