फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉर्निया प्रत्यारोपण में रोहतक देश में चौथे स्थान पर

विज्ञापन
09सीटीके33...स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र दानी ​शिवाजी कॉलोनी वासी मनोहर लाल खुराना के परिवार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान (आरआईओ) रोहतक नेत्रदान व कॉर्निया प्रत्यारोपण में देश में चौथे स्थान पर है। पिछले वर्ष यहां 112 सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण किए गए। यह हरियाणा स्टेट नेत्र बैंक व सिविल अस्पताल की ओर से सामाजिक संस्थाओं की मदद से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का सकारात्मक परिणाम बताया जा रहा है।
रियो दिल्ली 1116 प्रत्यारोपण के साथ देश में पहले स्थान पर है। यहां पिछले वर्ष 1116 काॅर्निया प्रत्यारोपण किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों पर नजर डालें तो राेहतक से पहले दिल्ली के बाद जयपुर व कोलकाता रियो का ही नाम है। जयपुर 236 कॉर्निया प्रत्यारोपण के साथ दूसरे व कोलकाता 211 कॉर्निया प्रत्यारोपण के साथ तीसरे स्थान पर है। यह रोहतक व हरियाणा दोनों के लिए सराहनीय है।
विज्ञापन

संस्थान में हर वर्ष औसतन 150 लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान स्थित हरियाणा राज्य नेत्र बैंक रोहतक में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 224 नेत्र आए। इनमें से ज्यादातर दान किए गए नेत्र कैंसर या अन्य गंभीर रोगों से पीड़ितों व उम्रदराज लोगों के रहे। इसके चलते प्रत्यारोपण की दृष्टि से दुरुस्त 112 कॉर्निया जरूरतमंदों को प्रत्यारोपित किए गए।
कॉर्निया के इंतजार में 50 ऐसे मरीज, जिनकी दोनों आंखों की रोशनी नहीं
नेत्र बैंक की सूची के मुताबिक, कॉर्निया के इंतजार में 50 ऐसे मरीज हैं, जिनकी दोनों आंखों की रोशनी नहीं है, जबकि 300 मरीज एक आंख से देखने में असक्षम हैं। इस सूची के हिसाब से नेत्रदान करने वालों की संख्या काफी कम है। ऐसे में भ्रांतियों से इतर नेत्रदान के प्रति जागरूकता जरूरी है।
नेत्रदान के लिए जागरूकता फैला रहे डॉ. दिनेश शर्मा
सिविल अस्पताल के पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा स्वास्थ्य विभाग की नेत्र जांच व नेत्रदान मुहिम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से वह लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा मरणोपरांत लोगों के नेत्रदान भी करा रहे हैं। मई में इन्होंने विभाग को पांच जोड़े नेत्रदान कराने में विशेष योगदान दिया।
संस्थान नेत्रदान की दिशा में बेहतर काम कर रहा है। नेत्र बैंक में हर वर्ष औसतन 150 कॉर्निया प्रत्यारोपण किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष यहां 112 कॉर्निया प्रत्यारोपण किए गए। इसके साथ हम देश में कॉर्निया प्रत्यारोपण के जरिए दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी भर कर चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

- डॉ. आरएस चौहान, प्रभारी, क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्था।

09सीटीके33...स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र दानी शिवाजी कॉलोनी वासी मनोहर लाल खुराना के परिवार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें